लीमा (पेरू), 07 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 के आखिरी दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई और वह पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। परीशा गुप्ता ने महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता। जबकि मुकेश नेलावल्ली ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। यह टूर्नामेंट में उनका छठा पदक है। इसके अलावा, शार्दुल विहान और सबीरा हैरिस ने मिक्स्ड टीम ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
भारतीय निशानेबाजों ने लीमा चैंपियनशिप में 13 स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीते


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

