बेंगलुरु 14 मई (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम यूरोप में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए मंगलवार सुबह एंटवर्प, बेल्जियम के लिए रवाना हो गई।
भारत वर्तमान में शीर्ष स्तर पर नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रिलया के बाद पाॅइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के तहत बेल्जियम चरण 22 मई को शुरू होगा और 30 मई को समाप्त होगा जबकि इंग्लैंड चरण एक जून को शुरू होगा और 12 जून को समाप्त होगा। भारत दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा। भारतीय टीम का 22 से 26 मई के बीच एंटवर्प में मेजबान बेल्जियम ओर अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद लंदन में एक से नौ जून तक जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच खेलेगी। भारत वर्तमान में आठ मैचों में 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप रवाना


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

