पेरिस 01 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा दास ने रविवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 की महिला एकल एसयू5 क्यूएफ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मामिको टोयोडा को 2-0 से हराया। इसी के साथ उन्होंने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां मनीषा ने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को 21-13, 21-16 से हराया।
इससे पहले मनदीप कौर को एसएल3 की क्वार्टर फाइनल स्पर्धा में नाइजीरिया की मरियम बोलाजी के खिलाफ सीधे सेटों में 8-21, 9-21, 2-0 से हार गईं।
अंतिम आठ से पहले के ग्रुप मुकाबलों में मनदीप कौर ने शानदार प्रदर्शन किया था।
एक अन्य मुकाबले में पलक कोहली को एसएल4 क्वार्टर फाइनल स्पर्धा में इंडोनेशिया की के सादियाह के खिलाफ 0-2 से 19-21, 15-21 से हार कर पैरालंपिक से बाहर हो गई है।
कड़वा सत्य
मनीषा दास पैरा बैडमिंटन महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंची


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

