दुबई 06 अक्टूबर (कड़वा सत्य) ऐफी फ्लेचर (तीन विकेट) उसके बाद किआना जोसेफ (31) और डिएंड्रा डॉटिन (नाबाद 28) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को महिला टी-20 विश्वकप के आठवें मैच में स्कॉटलैंड को 50 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है।
100 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टेफानी टेलर (चार) और कप्तान हेली मैथ्यूज (आठ) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद शमैन कैंपबेल (दो) रन पर पवेलियन लौट गई। किआना जोसेफ ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुये (31) रन बनाये। उन्हें नौवें ओवर में ओलिविया बेल ने आउट किया। डिएंड्रा डॉटिन 15 गेंदों में (नाबाद 28) और शिनेल हेनरी 10 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रही। वेंस्टइंडीज ने 11.4 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
महिला टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

