नयी दिल्ली 03 अप्रैल (कड़वा सत्य) चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान टी-20 विश्वकप से पहले वीजा लेने के संबंध में स्वदेश लौट गए हैं ऐसे में उनका शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
मुस्तफिजुर ने अपनी कटर्स और अधिक गति से सीएसके के आक्रमण को धार दी है। वह तीन मैचों में 15.14 की औसत और 8.83 की इकॉनमी से सात विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। सीएसके के लिए शुरुआत करते हुए सात में से चार विकेट उनके 10 गेंद के भीतर आए है। यह कारनामा उन्होंने 22 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में किया था। वह आईपीएल 2024 की नीलामी में बिकने वाले इकलौते बंगलादेशी क्रिकेटर हैं।
मुस्तफिजुर का सनराइजर्स के खिलाफ खेलना संदिग्‍ध


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

