हैदराबाद, 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कप्तान पवन सेहरावत (13 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन और कृष्ण ढुल के हाई-5 की बदौलत मेजबान तेलुगु टाइटंस ने गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले मैच में बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हरा दिया।
आज यहां खेले गये मुकाबले में उम्मीद थी कि बुल्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन कप्तान परदीप नरवाल (तीन अंक) की नाकामी के कारण उसे सीजन की शुरुआत में हार का सामना करना पड़ा। बुल्स ने शुरुआती 20 मिनट में नौ अंक से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए एक समय स्कोर 23-24 कर दिया था लेकिन अंतिम 10 मिनट में टाइटंस ने जोरदार वापसी करते हुए बुल्स को मैच पर पकड़ बनाने से रोक दिया। बुल्स के लिए सुरेंदर सिंह ने हाई-5 लगाया।
मेजबान तेलुगु टाइटंस ने बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

