नयी दिल्ली 25 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला और पुरुष टीम के सदस्यों से मुलाकात की।
आज यहां प्रधानमंत्री आवास पर महिला और पुरुष टीम के सदस्यों ने श्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान शतरंज टीम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते हुए अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सामने पुरुष टीम के दो खिलाड़ियों ने शंतराज भी खेला।
उल्लेखनीय है कि हांगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुए शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने रविवार को पहली बार 45वें शतरंज ओलंपियाड में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीते थे। इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में 195 देशों की 197 टीमें तथा महिला वर्ग में 181 देश की 183 टीमों ने भाग लिया था।
कड़वा सत्य
मोदी ने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड विजेता टीम के सदस्यों से की मुलाकात

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

