विशाखापत्तनम 02 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जयसवाल की नाबाद 125 रनों की शतकीय पारी की मदद से चायकाल तक तीन विकेट पर 225 रन बना लिये है।
आज यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 40 रन जोड़े। रोहित शर्मा को 14 रन पर इंग्लैंड की ओर टेस्ट में पर्दापण करने वाले शोएब बशीर ने पोप के हाथों कैच आउट कराकर अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल 34 रन को 29वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। श्रयेस अय्यर 51वें ओवर की चौथी गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें हार्टली ने फोक्स के हाथों कैच आउट कराया। भारत ने चायकाल तक 63 ओवर में 225 रन बना लिये है और उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके है। यशस्वी नाबाद 125 रन और रजत पाटीदार नाबाद 25 रन क्रीज पर मौजूद है।
इंग्लैंड की ओर से लंच तक शोएब बशीर, बेन फोक्स और टॉम हार्टली ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
यशस्वी का शतक, भारत के चायकाल तक तीन विकेट पर 225 रन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

