ग्रेटर नोएडा, 11 सितंबर (कड़वा सत्य) पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें जीत की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि जेवर के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता है।उल्लेखनीय है कि ग् ीण पृष्ठभूमि और किसान परिवार में जन्मे प्रवीण कुमार ने अपनी मेहनत से सफलता के शिखर को छूकर जेवर क्षेत्र का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।
योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार को दी बधाई


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

