लाहौर 26 जनवरी (कड़वा सत्य) अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने पिछले नवंबर में हुई सर्जरी के बाद एहतियातन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से अपना नाम वापिस ले लिया है।
स्पिनर गेंदबाज राशिद ने आधिकारिक रूप से 17 फरवरी से शुरु होने वाली पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। कलंदर्स उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को अपने दल में शामिल कर सकती हैं। इस बीच राशिद बीबीएल और एसए20 से भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। वह अफगानिस्तान की टीम के साथ भारत तो आए थे, लेकिन उन्होंने भारत में भी कोई मैच नहीं खेला था।
राशिद खान ने पीएसएल से अपना नाम लिया वापस


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

