चेन्नई 23 मार्च (कड़वा सत्य) भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण के उदघाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की तारीफ करते हुये कहा कि एक कप्तान के तौर पर उनका डेब्यू प्रभावशाली था।
आरसीबी पर छह विकेट से जीत की रुतुराज को बधाई देते हुये गावस्कर ने कहा “ एक कप्तान के तौर पर आपका डेब्यू काफी अहम हो जाता है। आप जीत के साथ अपने कप्तानी करियर की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और वैसा ही हुआ। मैच के दौरान गेंदबाजी में चतुराई से किया गया बदलाव प्रभावशाली था। जिस तरह से उन्होंने मुस्तफिजुर का इस्तेमाल किया वह बिल्कुल अद्भुत था। उन्होंने अंतिम ओवर के लिए दीपक चाहर की बजाय तुषार देशपांडे पर भरोसा बनाए रखा। मुझे लगता है कि यह किसी अन्य गेंदबाज का उपयोग करने का अवसर था, लेकिन वह फिर भी तुषार देशपांडे पर अड़ा रहा, और देशपांडे ने शानदार अंतिम ओवर के साथ जवाब दिया। तो मुझे लगता है कि कप्तानी सबसे प्रभावशाली थी।”
रुतुराज की कप्तानी प्रभावशाली थी: गावस्कर


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

