कुचिंग (मलेशिया) 20 जनवरी (कड़वा सत्य) कप्तान लक्की पिटी (19),लिलियन उडेह (18) रन की पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नाइजीरिया की महिला टीम ने सोमवार को वर्षा बाधित मैच में न्यूजीलैंड को हराकर महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में अपनी पहली जीत दर्ज की।
आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की टीम ने कप्तान लक्की पिटी (19),लिलियन उडेह (18) रन की पारियों के योगदान से निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट पर 65 रन बनाये। नाइजीरिया के छह बल्लेबाजों का स्कोर दहाई आंकड़े के नीचे रहा।
नाइजीरिया के 65 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत सलामी बल्लेबाज केट इरविन की पहले ही गेंद पर रन आउट होने से हुई। इसके बाद दूसरी सलामी बल्लेबाज एम्मा मैकलियोड तीसरे ओवर में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यूसेन पीस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और 11 ओवर की समाप्ति पर उसका स्कोर पांच विकेट पर 49 रन था।
न्यूजीलैंड के लिए अनिका टोड (19), वेकलिन (18) और ईव वोलैंड ने (14) रन बनाये। न्यूजीलैंड को आखिरी दो ओवराे में 17 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने कप्तान टैश वेकलिन के चौके की मदद से 12वें ओवर में आठ रन बनाये। न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे। नाइजीरिया की उडेह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को केवल छह रन बनाने दिये और दो रन से मुकाबला जीत लिया।
कड़वा सत्य
रोमांचक मुकाबले में नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को दो रनों से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

