पेरिस 06 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 कुश्ती मुकाबले में जापान की टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये पहले पीरियड के बाद सुसाकी ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। हालांकि विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वह अंतिम आठ में 2019 की यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से भिड़ेंगी।
विनेश फोगाट मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टरफाइनल में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

