गॉल 19 सितंबर (कड़वा सत्य) विलियम ओरूर्क की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका को 305 के स्कोर पर समेट दिया है।
श्रीलंका ने आज सुबह कल के सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में प्रभात जयसूर्या (शून्य) को पगबाधा आउट कर श्रीलंका का आठवां विकेट ध्वस्त किया। इसके बाद रमेश मेंडिस (14) को विलियम ओरूर्क ने पगबाधा आउट कर दिया। दसवें विकेट के रूप में असिता फर्नांडो (शून्य) विलियम ओरूर्क का शिकार बने और श्रीलंका की टीम कल के स्कोर में तीन रन का इजाफा कर 305 रन पर सिमट गई।
विलियम ओरूर्क के पंजे ने श्रीलंका 305 रन पर रोका


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

