कोलकाता 11 मई (कड़वा सत्य) वेंकटेश अय्यर (42) और नितीश राणा (33) की तेज तर्राक पारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्षा बाधित मुकाबले में निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाये।
ईडन गार्डन मैदान पर बारिश से भीगे मैदान पर करीब डेढ घंटे विलंब से शुरु हुये मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को दो शुरुआती झटके लगे। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर फिल सॉल्ट (6) मात्र एक छक्का जमा कर चलते बने जबकि शानदार फार्म में चल रहे सुनील नारायण जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये। बाद में क्रीज पर आये वेंकटेश अय्यर ने दिलेरी के साथ मुबंई के गेंदबाजों का सामना किया और मैदान के चारों ओर चौकों छक्कों की बारिश कर दी। उन्होने मात्र 21 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और दो छक्के लगा कर स्टेडियम में उत्साह का संचार किया।
वेंकटेश और नितीश की तेज पारियों से कोलकाता ने बनाये 157 रन


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

