पल्लेकेले 11 फरवरी (कड़वा सत्य) चरिथ असलंका नाबाद 97 रन, कुसल मेंडिस 61, सदीरा समराविक्रमा 52 और जनित लियानगे 50 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को जीत के लिए 309 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी टीम के 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। निसंका 18 रन और अविष्का पांच रन बनाकर आउट हुये।
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 309 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

