कोलंबो 14 जनवरी (कड़वा सत्य) एंजलो मैथ्यूज 46 रन और दसून शानका की 26 रन की नाबाद पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हरा दिया है।
144रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में उसने पथुम निसंका दो रन का विकेट खो दिया। इसके बाद श्रीलंका की पारी को संभालने वाले कुसल मेंडिस और कुसल परेरा 17-17 रन बनाकर आउट हो गये। सदीरा समराविक्रमा नौ रन, चरिथ असलंका 16 रन बनाये। मैथ्यूज ने श्रीलंका की पारी को संभालते हुए पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के करीब ले गये। दसून शानका ने नाबाद 26 रन और दुश्मांता चमीरा नाबाद छह रन बनाये। श्रीलंका ने मैच की आखिरी गेंद पर चमीरा ने दो रन बनाकर मुकाबला जीता।
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

