गाले 23 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रबथ जयसूर्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड को 68 रनों से हरा दिया है।
आज यहां मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम कल के स्कोर आठ विकेट पर 207 रन से आगे खेलना शुरु किया। अभी टीम के स्कोर में दो रन ही जुड़े थे कि प्रबथ ने शतक की ओर बढ़ रहे रचिन रविंद्र (92)को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके दो रन बाद विलियम ओरूर्क (शून्य) को बोल्ड कर प्रबथ ने न्यूजीलैंड की पारी को 211 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 68 रनों से जीत लिया। मैच में नौ विकेट लेने वाले श्रीलंकाई स्पिनर प्रबथ जयसूर्या को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
श्रीलंका ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 68 रनों से हरा दिया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

