कोलंबो 02 अगस्त (कड़वा सत्य) दुनित वेल्लालगे नाबाद (67) और सलामी बल्लेबाज पतुम निसंका (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां आर. दासा स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खबरा रही और उसने तीसरे ही ओवर में अविष्का फर्नांडो (1) का विकेट गवां दिया। इसके बाद पतुम निसंका ने कुसल मेंडिस के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया और निसंका एक छोर मजबूती से थामे रहे। 14वें ओवर में शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस (14) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। सदीरा समराविक्रमा (8), कप्तान चरित असलंका (14), जनित लियानगे (20) और वानिंदु हसरंगा (24), अकिला धनंजय (17) रन बनाकर आउट हुये। भारतीय गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। दुनित वेल्लालगे (67) रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 230 रनों स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका ने भारत को दिया 231 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

