कोलंबो 07 अगस्त (कड़वा सत्य) अविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) की शानदार पारियों के दम श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पतुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 89 रन जोड़े। 20वें ओवर में अक्षर पटेल ने पतुम निसंका (45) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने फिर से पारी को सभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। 36वें ओवर में रियान पराग ने शतक की ओर बढ़ रहे अविष्का फर्नांडो (96) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान चरित असलंका (10) भी पराग का शिकार बने। सदीरा समराविक्रमा (शून्य) को सिराज ने पगबाधा किया। कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस (59) को आउट किया। जनित लियानगे (8), दुनित वेल्लालगे (2) रन बनाकर आउट हुये। कामिंडु मेंडिस (23) और महीश तीक्षणा (3) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका ने भारत को दिया 249 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

