दांबुला 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कुसल मेंडिस (नाबाद 68) और कुसल परेरा (नाबाद 55 ) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने गुरुवार को तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली हैं।
आज यहां वेस्टइंडीज के 162 रनों के जवाब में श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 60 रन जोड़े। छठे ओवर में गुडाकेश मोती ने पथुम निसंका को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। निसंका ने 22 गेंदों में सात चौके एक छक्का लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 50 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 68) रनों की पारी खेली। वहीं कुसल परेरा ने 36 गेंदो में सात चौके लगाते हुए (नाबाद 55) रन बनाये। श्रीलंका ने 18 ओवर में एक विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया है।
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया और सीरीज भी 2-1 से जीत

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

