नयी दिल्ली 30 सितंबर (कड़वा सत्य) तीसरी डीएसए प्रीमियर लीग में सोमवार को भारण्यु बंसल, डेविड मोल्टा और निखिल गहलोत के गोलों की बदौलत रॉयल रेंजर्स ने हिंदुस्तान एफसी को 3-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में सीआईएसएफ ने वायुसेना को 4-2 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। सीआईएसएफ के लिए मैन ऑफ द मैच शक्ति नाथ ने दो गोल जड़े। थंगमिनलीन और हाओकिप ने एक-एक गोल बांटे।
आज यहां अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए शुरुआती मैच में पहली प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका एफसी को हैरान करने वाली हिंदुस्तान एफसी के लिए आज का दिन बेहद खराब रहा। गनीमत यह रही कि रॉयल रेंजर्स गोलों की संख्या बढ़ा नहीं पाई। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों की गलत निशानेबाजी के चलते विजेता टीम के फारवर्ड छह मौकों पर चूक गए। वरना हार का अंतर बहुत बड़ा हो सकता था। भारण्यु बंसल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
सीआईएसएफ और रॉयल रेंजर्स की शानदार जीत

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

