नयी दिल्ली 19 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सुदेवा दिल्ली एफसी ने तरुण सांघा को 3- 0 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। डाक्टर अंबेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में विजेता टीम ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि तरुण सांघा ने कुछ समय तक अपने गोल की रक्षा की लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच एजाज अहमद के दो बेहतरीन गोलों और रोहमिंगथांग के गोल से सुदेवा जीत गई।
आज की जीत के साथ सुदेवा ने 5 मैचों में 10 अंक जुटा लिए हैं और गढ़वाल हीरोज के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि तरुण सांघा के 5 मैचों में 6 अंक बने हैं। एजाज अहमद ने विजेता टीम का पहला गोल 26वें मिनट में और दूसरा गोल 65वें मिनट में किया। इस बीच रोहमिंग ने 63 वें मिनट में एक गोल का योगदान दिया। तरुण सांघा को छुट पुट मौके मिले लेकिन कमजोर निशानेबाजी आड़े आई।
सुदेवा दिल्ली एफसी ने तरुण सांघा को हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

