दुबई, 27 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है।
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने 2024 में एकदिवसीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई शतकीय पारियां खेलते हुए बड़ा स्कोर कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुश्किल सीरीज में ढ़ेरो रन बनाये। मंधाना ने करियर में चौथी बार आईसीसी पुरस्कार जीता है। इससे पहले वह 2018 और 2021 में महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर, जबकि 2018 में ही महिला एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
स्मृति मंधाना को आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

