नयी दिल्ली 09 मई (कड़वा सत्य) आर्यन शर्मा, श्रेष्ठ पी. यादव और अंकित के शानदार खेल के दम पर पीजीडीएवी कॉलेज ने हिंदू कॉलेज को द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में तीन रन से हरा दिया है। इसी के साथ ही पीजीडीएवी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है।
हिंदू कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पीजीडीएवी कॉलेज ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए। आर्यन शर्मा ने 25 गेंदों में 38 रन, श्रेष्ठ पी. यादव ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए। वही हिंदू कॉलेज की ओर से सिद्धांत ने चार ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
हिंदू कॉलेज को तीन रन से हराकर पीजीडीएवी पहुंचा फाइनल में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

