उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 5 लाख की स्मैक बरामद, ऑपरेशन सवेरा के तहत तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हिंडन नदी के पुराने पुल के पास से अंकित पुत्र हुकमचंद निवासी ग्राम दिनारपुर, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

AAasim· 29 Oct, 5:30 PM · 1 मिनट
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 5 लाख की स्मैक बरामद, ऑपरेशन सवेरा के तहत तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर: जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत गागलहेड़ी थाना पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.38 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आज गागलहेड़ी पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हिंडन नदी के पुराने पुल के पास से अंकित पुत्र हुकमचंद निवासी ग्राम दिनारपुर, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25.38 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 315/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

उसके खिलाफ वर्ष 2026 में ही एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा संख्या 168/2026 दर्ज है।पुलिस अब मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की जांच कर रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment