• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

वेब पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर, ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने दिए सुझाव

पटना में आयोजित कार्यक्रम में वेब पत्रकारों को सटीक रिपोर्टिंग, सकारात्मक खबरों और पत्रकारिता की मूल जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन दिया गया।

News Desk by News Desk
February 2, 2025
in देश
वेब पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर, ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने दिए सुझाव
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप सच्ची पत्रकारिता करते हैं तो वह सरकार और आमजन के लिए फायदेमंद होता है। हम वेब पत्रकारों को उचित मान-सम्मान दिलाने के लिए आपकी बात आला अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखने का भरोसा दिलाते हैं। उक्त बाते सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रेस) रविभूषण सहाय ने शनिवार को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से राजधानी पटना में “संवाद से समाधान- लिट्टी चोखा के साथ” कार्यक्रम में वेब पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकांश लोग पत्रकारिता के नाम पर आते हैं लेकिन उन्हें पत्रकारिता का मकसद नहीं पता होता है। उन्होंने कहा कि आपलोगों के द्वारा प्रकाशित खबरों की हमलोग प्रतिदिन समीक्षा करते हैं और अगर कोई विभागीय गड़बड़ी हो तो उसे दुरुस्त करने का भी प्रयास करते हैं। अगर आप आमजन के सरोकार से जुड़े सवाल उठाते हैं तो फिर सरकार आपके काम की सराहना करती है। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको सही कंटेंट परोसना होगा न कि सनसनी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया किसी खास उद्देश्य के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है। हमारा मुख्य उद्देश्य आमजन तक सही जानकारी पहुंचाना और आमजनों की समस्याओं को उजागर करना है। आज के समय में WJAI के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने वेब पत्रकारों के लिए मीडिया गाइडलाइंस लाया है। हर जगह अब वेब मीडिया को भी तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार की नकारात्मक खबर दिखाना पत्रकारिता नहीं होती है। आप सकारात्मक खबर दिखा कर समाज को दिशा देने का काम करिए इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यूज 18 के इनपुट एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार ब्रज मोहन सिंह ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता संघर्ष से ही संभव है। आज के समय में सोशल मीडिया की वजह से जानकारी बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती जरूर है लेकिन तथ्यहीनता की वजह से वह मीडिया का कंटेंट न रह कर सोशल मीडिया कंटेंट बन जाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़ी न्यूज के ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार ने कहा कि आप कैसे खबर को पड़ोसते हैं वह भी मायने रखता है। उन्होंने कैमरे और रिपोर्टिंग की कुछ बारीकियों को बताते हुए कहा कि यदि आप सही तरीके से खबर को रखेंगे तो लोग आपको पढ़ेंगे और देखेंगे। आज के समय में लोग अपने चैनल का लोगो दिखाने की अधिक कोशिश करते हैं जबकि लोगो से अधिक महत्वपूर्ण होता है कंटेंट को प्राथमिकता देना। जब भी आप किसी खबर के संकलन में जाते हैं तो यह जरूर ध्यान रखें कि आप जो भी चीजें रिकॉर्ड कर रहे हैं वह सही तरीके से रिकॉर्ड हो।

वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र भारती और अमर उजाला, बिहार एडिशन के संपादक कुमार ज्योति ने भी अपने पत्रकारिता जीवन के संघर्षों पर चर्चा कर पत्रकारों को आने वाली चुनौतियों से आगाह किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लीना ने कहा आज जो वेब पत्रकारों को भी यूट्यूबर कह कर संबोधित किया जाता है, उसे रोकना आपका काम है, क्योंकि आप खबर दिखाते हैं पर यूट्यूबर मनोरंजन करते हैं। इसलिए आपको बोलना होगा कि आप पत्रकार हैं न कि यूट्यूबर।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने कहा कि वेब पत्रकारों को अपने संवाद और लेखनी पर संयम बरतना होगा। एसोसिएशन समय समय पर कार्यशाला का आयोजन करता रहा है। इस कार्यशाला में सहभागिता से आपकी कौशलता बढ़ेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए WJAI के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने WJAI के उद्देश्य से अवगत करवाया और उन्होंने पत्रकारिता का मूल कर्तव्य भी बताया। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को कहा कि यह जरूर ध्यान रखें कि सबसे पहले के चक्कर में गलत खबर न चले क्योंकि यह आपके विश्वसनीयता पर असर डालता है।

कार्यक्रम में ईटीवी भारत के ब्यूरो चीफ बृजम पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चंदन कुमार राज, राष्ट्रीय सचिव विवेक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, राजू पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक राज, बिहार पुलिस के मीडिया पीआर संजीत मिश्रा समेत कई वेब पत्रकार, प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के बिहार प्रमुख व स्थानीय संवाददाता मौजूद थे

Tags: पत्रकारितापत्रकारिता जगतसंवाद से समाधान
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया

Next Post

कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

Related Posts

पत्रकारिता जगत की महिला विभूतियां सम्मानित
देश

पत्रकारिता जगत की महिला विभूतियां सम्मानित

April 21, 2024
Next Post
कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
39 ° c
33%
5.4mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved