• About us
  • Contact us
Monday, July 13, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Mon
38 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

राजस्थान में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित 1370 लोग हुए भाजपा में शामिल

News Desk by News Desk
March 10, 2024
in राजनीति
राजस्थान में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित 1370 लोग हुए भाजपा में शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर, 10 मार्च ( ) राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेन्द्र यादव खिलाड़ी लाल बैरवा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 1370 नेताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) का दामन थाम लिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कटारिया, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बैरवा, पूर्व मंत्री ‌श्री यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, जनता सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह भिंडर, दीपेन्द्र कंवर भिंडर, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल एवंं विजयपाल सिंह मिर्धा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, भीलवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष अनिल व्यास, बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल और कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे एवं उद्योगपति रिजू झुंझुनवाला सहित अन्य सभी लोगों को ‌‌श्री सीपी जोशी और श्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने भाजपा का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में राजनैतिक पार्टियां किस उद्देश्य के साथ राजनीति में काम करती हैं, यह उन्हे जनता को बताना होगा। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जब काम करना शुरू किया तो आपने देखा होगा कि आजादी के समय से राज करने वाली राजनैतिक पार्टियों का हेतु ही बदल गया। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के अंदर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पर जनता ने विश्वास किया उसे चुनकर सत्ता तक पहुंचाया, लेकिन कांग्रेस ने जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। आजादी के बाद देश को सच्चे राष्ट्रवादी राजनैतिक दल की आवश्यकता हुई, ऐसा दल जो कि हमारे पूर्वजों जिन्होने आजादी के लिए कुर्बानी दी उनका सम्मान कर सके।
श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में कुछ राष्ट्रवादी लोगों ने भारतीय जनसंघ नाम से एक राजनीतिक दल बनाया। 1951 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की शुरुआत की। वही जनसंघ जो कभी 10 से 12 लोगों की पार्टी हुआ करता था धीरे-धीरे अपने विचार और नियत से आगे बढ़ा और आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना। 2014 से पहले आए दिन हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले होते थे आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थी। आज देश में एक परिवर्तन की लहर चली और भारत का डंका विश्व में बजा। कांग्रेस ने गरीब और किसानों के नाम पर वोट मांगे लेकिन उनके लिए किया क्या। वहीं हम जो काम करते हैं उसका हिसाब देते हैं हमारी सरकार छह माह बाद राजस्थान की जनता को काम का हिसाब देगी।
उन्होंने कहा कि हमने ईआरसीपी और यमुना जल समझौता करके दिखाया, क्योंकि हमने संकल्प लिया था। कांग्रेस ने ईआरसीपी के नाम पर जनता को हमेशा गुमराह किया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ईआरसीपी को नहीं ला पाई। हमने यमुना जल समझौता कर शेखावटी के तीन जिलों को पानी देने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लोग ध्यान रखें स्वार्थ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं कर पाएंगे। हम जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर गए हैं, वहीं हमारे केंद्र की सरकार का संकल्प पत्र देख लीजिए हमने चुनाव से पहले जो वादे किये उन्हे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
श्री सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की रीति एवं नीति तथा नवयुग प्रवर्तक श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज प्रदेश के अनेक राजनेता, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर, इनकी विजय माला प्रधानमंत्री मोदी को पहनाएंगे और अबकी बार 400 पार की संकल्प सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। “
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय अंतिम समय में घोषणाओं की याद आती थी। वहीं मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार ने पहले दिन से संकल्प पत्र पर काम करना शुरू कर दिया है। श्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी जल समझौता और यमुना जल समझौता जैसे भागीरथी कार्य किये हैं। 500 सालों के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर सनातन धर्म से जुड़े करोड़ों लोगों की आस्था को संबल देने का काम किया है। आज उसी का परिणाम है कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।
श्री रिछपाल मिर्धा ने संबोधित करते हुए कहा कि कई दिनों से कांग्रेस में परेशान हो रहे थे और परेशानी की वजह यह है कि पिछले 50 वर्ष से कांग्रेस में काम किया है। जिस समाज से वह आते हैं उस समाज को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया, और आज हम जिस मंच पर खड़े हैं उसी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने हमारे समाज को 1999 में आरक्षण दिया था। हमें उनका आभार व्यक्त करना वहीं श्री मोदी ने किसान के बेटे को उपराष्ट्रपति के पद पर बिठाया और समाज के तीन तीन गवर्नर किसी पार्टी ने बनाये तो वह भाजपा ही है। कांग्रेस गर्त में गई अब कांग्रेस में कोई नेता ही नहीं रहा है । कांग्रेस में खुद के लोग ही खुद के नेताओं को गिराने का काम करते हैं। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को को तड़पता हुआ देखना चाहती है।
श्री बैरवा कहा कि श्री मोदी के पास विकास का विजन है। मोदी देश को आगे बढ़ने का सपना देखते हुए उन्हे पूरा करने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमने तय किया है कि हमें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी है, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार के समय हमने लगातार डेढ़ साल तक श्री डेस्क गहलोत को कहा कि अनुसूचित जाति बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम करें लेकिन नहीं हुआ। भाजपा ने एक दलित परिवार से आए अर्जुनराम मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाने का काम किया। प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाने का काम किया। हम विश्वास दिलाते हैं कि श्री मोदी के नेतृत्व में सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएंगे। श्री यादव ने कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में होगी। भाजपा की विचारधारा के साथ हम जुड़े हैं, तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में 400 सीटें जीतकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
जोरा

Tags: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लालचंद कटारियाजयपुरजिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 1370 नेताओं ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) का दामन थाम लिया।पूर्व मंत्रीप्रधानराजस्थानराजेन्द्र यादव खिलाड़ी लाल बैरवा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पूर्व सांसदविधायक
Previous Post

मोदी मंगलवार को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे

Next Post

जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Related Posts

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल
बॉलीवुड

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

February 4, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल
राजनीति

सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, दो घायल

February 3, 2025
राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल
राजनीति

राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल

February 2, 2025
कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान
राजनीति

कैंसर से लड़ने में बॉडी रिवाइवल हो सकता हैं कारगर साबित: खान

February 2, 2025
Next Post
जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

New Delhi, India
Monday, July 13, 2026
Mist
32 ° c
75%
9.7mh
42 c 34 c
Mon
42 c 34 c
Tue

ताजा खबर

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

July 13, 2026
फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

July 11, 2026
मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

July 11, 2026
Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

July 11, 2026
सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

July 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved