• About us
  • Contact us
Thursday, July 2, 2026
37 °c
New Delhi
37 ° Fri
37 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

Bihar News Hindi: जीविका से बदली तकदीर, बिहार में 35.89 लाख दीदियां बनीं आत्मनिर्भर, कृषि और उद्यमिता से रच रहीं सफलता की नई कहानियां!

Bihar News Hindi: जीविका बिहार में महिला सशक्तिकरण की मिशाल बन चुकी है। जीविका परियोजना से जुड़कर आज लाखों ग्रामीण महिलाएं गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल रही हैं।

News Desk by News Desk
March 10, 2025
in अभी-अभी, देश
Bihar News Hindi: जीविका से बदली तकदीर, बिहार में 35.89 लाख दीदियां बनीं आत्मनिर्भर, कृषि और उद्यमिता से रच रहीं सफलता की नई कहानियां!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News Hindi: जीविका बिहार में महिला सशक्तिकरण की मिशाल बन चुकी है। जीविका परियोजना से जुड़कर आज लाखों ग्रामीण महिलाएं गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल रही हैं। बिहार में सर्वाधिक कृषि से जुड़े स्वरोजगार से 35 लाख 89 हजार जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बन चुकी है। कृषि विभाग से समन्वय कर अबतक 515 कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में 5 हजार 178 कृषि उद्यम की स्थापना की गई है।
वहीं, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सहयोग से समेकित मुर्गी विकास के अलावा समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत 8.09 लाख परिवारों को मुर्गीपालन एवं बकरीपालन से जोड़ा गया है। 1.42 लाख परिवार दुग्ध उत्पादन से जुड़े हुए हैं। करीब 1 हजार जीविका दीदियां मत्स्य पालन से जुडी हैं। अबतक 5,987 पशु सखियों को प्रशिक्षित किया गया है, जो बकरीपालन करने वाली 5.97 लाख परिवारों को सेवा प्रदान कर रही हैं।
अररिया में सीमांचल बकरी उत्पादक कंपनी स्थापित की गयी है, जिससे अबतक 19 हजार 956 परिवारों को जोड़ा गया है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की सहायता से कोशी प्रमंडल में स्थापित कौशिकी दुग्ध उत्पादक कंपनी के अंतर्गत अबतक 829 दुग्ध संग्रहण केंद्र खोले गए हैं। अबतक 26,280 पशुपालक दूध की बिक्री इन दुग्ध संग्रहण केंद्रों में कर रहे हैं एवं प्रतिदिन औसतन 70 हजार लीटर दूध का संग्रहण इन केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है। मधुमक्खी पालन कार्य के लिए अबतक 490 उत्पादक समूहों का गठन किया गया है। आईआईएम कोलकाता के सहयोग से महिला उद्यमिता के क्षेत्र में अबतक 150 दीदियों का उद्यम विकास किया गया है।
खोले गए 10.36 लाख स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते
2006 से अब तक 10.63 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। इससे 1 करोड़ 35 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है। अबतक जीविका दीदियों के 10.36 लाख स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते खोले गए हैं। विभिन्न बैंकों द्वारा 48 हजार 516 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करायी गयी है।
केस- 1
कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत निवासी लवंग कुमारी पशुसखी बनकर सेवाएं दे रहीं हैं। इस स्वरोजगार से वह महीने के 2 से तीन हजार रुपए कमाती हैं। लवंग अपने क्षेत्र के बकरी पालकों को कई जरुरी सेवाएं दे रहीं हैं। इतना ही नहीं पिछले वर्ष बरसात के पहले 840 बकरियों को ईटी और टीटी के टीके लगाकर बकरियों के मृत्यु दर में कमी लाने का काम भी कर चुकी हैं।
केस – 2
कटिहार जिले की अहमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी अहमदाबाद पंचायत की दीपा कुमारी ने जीविका से जुड़ने के बाद खुद को आत्मनिर्भर बनाया। जीविका स्वंय सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने 20 हजार रुपये का लोन लेकर अपनी किराना की दुकान खोली थी। समूह से दुबारा 50 हजार रुपये का लोन लेकर दुकान का विस्तार किया। इससे उन्हें अब प्रति माह 15 हजार रुपये की आय होती है।
केस – 3
शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के चिरैया ग्राम निवासी मीरा देवी को भैंस पालन और कुल्हड़ बेचने से 3 लाख 60 हजार की आमदनी होती है। कभी आर्थिक संकट से जूझ रही मीरा देवी जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं। जीविका स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर नई भैंस खरीदी। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई। आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद फिर समूह से 70 हजार रुपए का ऋण लेकर उन्होंने मिट्टी का कुल्हड़ बनाने का प्लांट बैठाया। इससे उन्हें 25 से 30 हजार की कमाई होती है।

Tags: Bihar News Hindi
Previous Post

Bihar News Hindi: सेपक टकरॉ वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी को तैयार बिहार, खेल अवसंरचना को मिलेगी नई पहचान

Next Post

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा, 30 लाख रुपये जब्त, कांग्रेस ने कहा – “भाजपा की साजिश

Related Posts

बिहार में औद्योगिक विकास तेज: उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने सिवान-गोपालगंज में किया इकाइयों का निरीक्षण, उद्यमियों से किया सीधा संवाद
देश

बिहार में औद्योगिक विकास तेज: उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने सिवान-गोपालगंज में किया इकाइयों का निरीक्षण, उद्यमियों से किया सीधा संवाद

May 21, 2026
बिहार सरकार की नई पहल ‘सहयोग शिविर’: पंचायत में ही होगा समस्याओं का तुरंत समाधान, जानें पूरा प्रोसेस
देश

बिहार सरकार की नई पहल ‘सहयोग शिविर’: पंचायत में ही होगा समस्याओं का तुरंत समाधान, जानें पूरा प्रोसेस

May 19, 2026
बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस
देश

बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस

May 18, 2026
बिहार के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज़: बंद चीनी मिलें होंगी चालू, नए सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
देश

बिहार के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज़: बंद चीनी मिलें होंगी चालू, नए सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

May 18, 2026
Bihar News: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर हो से घायल
देश

Bihar News: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर हो से घायल

May 18, 2026
‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट
देश

‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट

April 13, 2026
Next Post
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा, 30 लाख रुपये जब्त, कांग्रेस ने कहा – “भाजपा की साजिश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा, 30 लाख रुपये जब्त, कांग्रेस ने कहा - "भाजपा की साजिश

New Delhi, India
Thursday, July 2, 2026
Clear
37 ° c
41%
11.2mh
39 c 34 c
Fri
42 c 33 c
Sat

ताजा खबर

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये: CM भगवंत मान ने तीन महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये: CM भगवंत मान ने तीन महीने की किस्तें एक साथ जारी कीं

July 2, 2026
पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ साथियों सहित ‘आप’ में शामिल

मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

July 2, 2026
पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ साथियों सहित ‘आप’ में शामिल

पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ साथियों सहित ‘आप’ में शामिल

July 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

July 1, 2026
‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved