मुंबई, 03 जुलाई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने भी 'कल्कि 2898 एडी' की तारीफ की है।फिल्म कल्कि 2898 एडी देखने के बाद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग् की स्टोरी पर फिल्म की तराीफ की।
रणवीर सिंह ने लिखा, 'कल्कि 2898 एडी' एक शानदार सिनेमाई तमाशा है! यही तो बड़े पर्दे का सिनेमा है! तकनीकी निष्पादन में बेहतरीन स्तर की उत्कृष्टता। भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ। नागी सर और टीम को बधाई! प्रभास - रेबेल स्टार धमाल मचा रहे हैं! कमल हासन उलगनयागन हमेशा के लिए सर्वोच्च हैं! और यदि आप मेरे जैसे अमिताभ बच्चन के कट्टर प्रशंसक हैं तो आप इसे मिस नहीं कर सकते! मेरी प्यारी दीपिका पादुकोण के लिए आप... अपनी शालीनता और गरिमा से हर पल को ऊंचा उठाती हैं। ऐसी मार्मिकता, ऐसी कविता, ऐसी शक्ति। आप अतुलनीय हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं!'
कड़वा सत्य
रणवीर सिंह ने कल्कि 2898 एडी की तारीफ की





