नयी दिल्ली 10 मई (कड़वा सत्य) साधारण बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने सुश्री जया त्रिपाठी को ‘की रिलेशंस ग्रुप’ का प्रमुख नियुक्‍त किया है।
इस नई भूमिका में सुश्री त्रिपाठी व्‍यवसाय के नये अवसरों और भागीदारियों के विस्‍तार का कामकाज देखेंगी। वह सेल्‍स टीम की ग्रोथ पर ध्‍यान देंगी और लाभ बढ़ाने के लिये हितधारकों के साथ कंपनी के रिश्‍तों को मजबूत करेंगी। कंपनी ने यहां कहा कि सुश्री त्रिपाठी को सामान्‍य बीमा, फैशन रिटेल और पर्यटन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है, जो नये पद में काम आएगा।
उनकी विस्‍तृत पृष्‍ठभूमि में जानी-मानी संस्‍थाओं के साथ वरिष्‍ठ नेतृत्‍व की भूमिकाएं शामिल हैं। उन्‍होंने महिन्‍द्रा हॉलिडेज़, आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड, फॉरएवरमार्क डायमण्‍ड्स (डी बीयर्स ग्रुप) और आदित्‍य बिरला ग्रुप के साथ काम किया है। उन्‍होंने इन संस्‍थाओं के व्‍यवसाय एवं रणनीतिक विकास में उल्‍लेखनीय योगदान किया है। सुश्री त्रिपाठी के पास बिजनेस मैनेजमेंट (मार्केटिंग) में सिम्‍बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा है।
शेखर
कड़वा सत्य