मुंबई, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) जानेमाने अभिनेता दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म 'लकी भास्कर ' का टीजर रिलीज हो गया है।
दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म ‘लकी भास्कर’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टीजर में दुलकर बॉम्बे के मगाडा बैंक में एक कैशियर के रूप में नजर आ रहे हैं । इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी ।टीजर में दुलकर सलमान भास्कर बने हुए हैं। जो एक बैंकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।
सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित फिल्म ‘लकी भास्कर’ तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। इस फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है।
कड़वा सत्य
दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का टीजर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

