मुंबई, 22 मार्च (कड़वा सत्य) मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर अभिनीत फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के निर्माताओं ने गोवा में फिल्म के गाने की शूटिंग से एक बीटीएस झलक साझा की है।
एनटीआर जूनियर इन दिनों गोवा में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें एक गाना फिल्माना भी शामिल है। ‘देवरा: पार्ट 1’ के निर्माताओं ने गोवा के सेट से इस फिल्म गाने की शूटिंग से निर्देशक कोराताला शिवा और कोरियोग्राफर राजू सुंदरम के साथ एनटीआर जूनियर की एक तस्वीर जारी की है।निर्माताओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, गोवा में धूम मचा रहे हैं!!#देवरा
कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित, 'देवरा' दो भागों में प्रदर्शित होगी, जिसका पहला भाग 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगा, जो दशहरा सप्ताहांत के साथ मेल खाता है। इस महान कृति का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है और इसे नंदामुरी कल्याण ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी आर रत्नवेलु ने की है।
कड़वा सत्य
देवरा: पार्ट 1 के गाने की बीटीएस झलक जारी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

