मुंबई, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार प्रियदर्शन के जन्मदिन के खास मौके पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने उनकी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) तस्वीर शेयर की है।
निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के लिए फिर से साथ आ रही है। इस फिल्म में तब्बू ,परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिका है।
प्रियदर्शन के जन्मदिन के खास मौके पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर शेयर की है। इस बीटीएस इमेज में फिल्म की टीम मस्ती के मूड में नजर आ रही है।भूत बंगला' के सेट से सामने आई तस्वीर में प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा, जो प्रियदर्शन के सिनेमा में योगदान और उनकी शानदार फिल्मों की विरासत को सेलिब्रेट करता है। उन्होंने लिखा,मनोरंजन को नई परिभाषा देने वाले दिग्गज को जन्मदिन की शुभकामनाये।
फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर फारा शेख और वेदांत बाली हैं। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, और स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाष नायर और प्रियदर्शन ने मिलकर तैयार किया है। डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। 'भूत बंगला' 02 अप्रैल 2026 में रिलीज होगी।
कड़वा सत्य
प्रियदर्शन के जन्मदिन पर 'भूत बंगला' के सेट से बीटीएस तस्वीर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

