जलालाबाद 07 जून (कड़वा सत्य) पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हाफिज मावलावी अब्दुल बसीर जाबुली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री जाबुली ने बताया कि यह दुर्घटना खोगयानी जिले में कल रात उस समय हुई जब दो वाहन तेज गति से चलने के कारण आपस में टकरा गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया।
अफगानिस्तान में हर साल यातायात दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है, जिसका कारण खराब सड़क की स्थिति, ऊबड़-खाबड़ इलाके, ओवरलोडिंग और तेज़ गति है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, तीन घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

