लंदन, 5 जुलाई (कड़वा सत्य) ब्रेक्सिट सुधार समर्थक यूके पार्टी के नेता निगेल फराज आठवें प्रयास में ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए हैं। देश के प्रसारक ‘स्काई न्यूज’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
साठ वर्षीय राजनेता ने पहले सात बार हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने जाने की कोशिश की थी और यह पहली बार है कि वह सफल हुए हैं।
रिफॉर्म यूके दक्षिणपंथी लोकलुभावन पार्टी है जिसे 2018 में ब्रेक्सिट पार्टी के रूप में स्थापित किया गया था। यह पार्टी कथित तौर पर हाउस ऑफ कॉमन्स में 13 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। इससे पहले पार्टी का संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
आठ बार की कोशिश के बाद संसद पहुंचे रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

