वाशिंगटन, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिकी के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को छह लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने पुष्टि की है कि फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में छह लोग सवार थे। इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त विमान में दो लोगों के सवार होने की बात कही गयी थी।
एफएए ने कहा, “शुक्रवार, 31 जनवरी को पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद एक लियरजेट 55 स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में छह लोग सवार थे।”
इससे पहले, एफएए ने विमान में छह लोगों के सवार होने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा था कि विमान में दो लोग सवार थे।
सैनी,
कड़वा सत्य स्पूतनिक
छह यात्रियों को लेकर जा रहा विमान फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त: एफएए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

