टोक्यो, 21 मार्च (कड़वा सत्य) जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि जापान के पूर्वी प्रांत इबाराकी, टोक्यो और आसपास के इलाकों में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया।
मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 09 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए। अबतक किसी के हताहत की सूचना नहीं है और जेएमए ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
कड़वा सत्य
जापान के इबाराकी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

