टोक्यो, 31 अगस्त (कड़वा सत्य) जापान में शक्तिशाली तूफान शानशान से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 125 तक पहुंच गयी है तथा एक व्यक्ति लापता बताया गया है।
जापान की सार्वजनिक मीडिया संस्था एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। देश के आइची प्रांत में भूस्खलन के दौरान लापता हुए पांच लोगों में से तीन की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। शिकोकू द्वीप के कामीता शहर में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
वर्तमान सीज़न का 10वां शक्तिशाली तूफान शानशान 29 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग आठ क्यूशू द्वीप पर कागोशिमा प्रान्त के तट पर सत्सुमासेन्डाई शहर के पास पहुंचा।
हिरात्सुका शहर में पानी सड़क पर खड़ी कार के दरवाजे तक पहुंच गया। क्यूशू द्वीप पर लगभग 31,000 घरों की बिजली गुल है। तूफान के कारण शनिवार को टोक्यो और नागोया के बीच शिंकानसेन ट्रेन सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रही और कई राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है।
.
कड़वा सत्य
जापान में तूफान शानशान से छह लोगों की मौत, 125 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

