वाशिंगटन, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेज गति और कम खर्च में एआई स्टार्टअप ‘डीपसीक’ बनाने के लिए चीन की प्रगति की प्रशंसा की है और अमेरिकी उद्योग को उससे सीखने को कहा है।
श्री ट्रम्प ने कहा कि चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक की रिलीज से अमेरिकी उद्योग की आंखें खुल जानी चाहिए। यह अच्छी बात है कि चीन सस्ता और तेज एआई बनाने में कामयाब रहा है।
उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से कहा, “आज और पिछले कुछ दिनों से मैं चीन और चीन की कुछ कंपनियों के बारे में पढ़ रहा हूं, विशेष रूप से मैंने पढ़ा कि चीन एक एआई की तेज़ और बहुत सस्ती विधि बनाने में कामयाब रहा है। और यह अच्छा है, क्योंकि आपको इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है... एक चीनी कंपनी से डीपसीक एआई की रिलीज हमारे उद्योगों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए।'
गौरतलब है कि जनवरी की शुरुआत में एक नया अपडेट जारी होने के बाद डीपसीक की लोकप्रियता बढ़ गई। चीनी एआई असिस्टेंट अब अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र , संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया और चीन में चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष एप्लीकेशन बन गया है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
ट्रम्प ने तेज, कम खर्चीले एआई सहायक बनाने में चीन की प्रगति की प्रशंसा की


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

