वाशिंगटन, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) अमेरिका के दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में आये चक्रवाती तूफ़ान हेलेन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गयी है।
सीबीएस न्यूज ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तूफान हेलेन से मरने वालों की संख्या 116 हो गयी है। ये मौतें साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया और टेनेसी राज्यों में हुई हैं।
पावरआउटेज.यूएस मॉनिटरिंग सर्विस ने बताया कि तूफान ने फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया और टेनेसी में व्यापक तबाही मचाई है, जिससे 20 लाख से ज़्यादा लोग यहां बिना बिजली के रह रहे हैं।
तूफान हेलेन गुरुवार देर रात अमेरिका पहुंचा और शुक्रवार को कमज़ोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफ़ान बन गया।
मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी कैरोलिना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और टेलीफोन सेवा ठप हो गई।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी के लिए आपातकालीन घोषणाएँ जारी की हैं और सहायता प्रदान करने के लिए लगभग 800 संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी कर्मियों को इस क्षेत्र में तैनात किया है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में चक्रवात हेलेन से मरने वालों की संख्या 116 हुई


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

