कराकास, 03 अगस्त (कड़वा सत्य) मध्य अमेरिकी देश पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा कि पनामा ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज को वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी है।
श्री मुलिनो ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पनामा ने एडमंडो गोंजालेज को वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने में साथ दिया है। लोगों की इच्छा का सम्मान करना आवश्यक है, जो लोकतंत्र की नींव है।” वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव 28 जुलाई को हुए थे। अगले दिन राष्ट्रीय चुनाव परिषद ने निकोलस मादुरो को 2025-2031 के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया, जिन्होंने 51 प्रतिशत से अधिक वोट जीते। 29 जुलाई को वेनेजुएला में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।
पनामा ने वेनेजुएला के नेता गोंजालेज को राष्ट्रपति चुना


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

