इस्लामाबाद, 16 जून (कड़वा सत्य /शिन्हुआ) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने ‘शिन्हुआ’ को बताया कि यह घटना प्रांत के कुर्रम जिले में हुई जहां नागरिकों को ले जा रहा एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए उपकरण की चपेट में आ गया।
घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विस्फोट में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और पुलिस ने जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले के जिम्मेदारी नहीं ली है।
सैनी.
कड़वा सत्य /शिन्हुआ
पाकिस्तान में विस्फोट में दो की मौत, चार घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

