इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के इस्लामाबाद के राजमार्ग पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं।
यातायात पुलिस ने गुरुवार को अपने बयान में बताया कि यह दुर्घटना बुधवार रात को एम1 राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास हुई, जहां एक यात्री वैन में विस्फोट हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। बयान में कहा गया “ प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि दुर्घटना सिलेंडर फटने के कारण हुई।”
पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
,
कड़वा सत्य
पाकिस्तान विस्फोट में तीन की मौत, दो घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

