ला पाज़, 29 दिसंबर (कड़वा सत्य) बोलीविया की राजधानी ला पाज़ में एक यात्री बस के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
कारानावी प्रांत के यातायात विभाग के लेफ्टिनेंट विल्फ्रेडो जुआरेज ने संवाददाताओं से कहा कि फ्लोटा युंगुएना कंपनी की बस गुरुवार सुबह कारानवी से अल्टो बेनी जाने के दौरान राजमार्ग से खाई में गिर गई।
राहत एवं बचाव दल और ग्रामीण तथा सीमा पुलिस ने घायलों को बचाया, जिन्हें इलाज के लिए करानवी में एक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। इस बीच, करानवी यातायात विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
हालांकि दुर्घटना के कारणों पर अभी भी कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन जुआरेज़ ने कहा है कि युंगस और उत्तरी ला पाज़ की सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और मौसम के कारण दृश्यता कम थी।
अभय
बोलीविया में बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 19 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

