मापुटो, 09 अप्रैल (कड़वा सत्य) मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत नामपुला में मोजाम्बिक द्वीप के पास रविवार को हुई जहाज दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई। हादसे में अब तक 12 लोग जीवित बचे हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मोज़ाम्बिक द्वीप के प्रशासक सिल्वरियो नौएटो ने द्वीप पर स्थानीय मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह तीन पीड़ितों का पता चला। उन्होंने बताया कि 17 बच्चों समेत 30 लोगों को पहले ही दफनाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त जहाज एक अस्थायी नौका थी जिसमें 130 लोग सवार थे। ये लोग हैजा के प्रकोप के बारे में गलत सूचना के कारण फैली दहशत के कारण मोसुरिल छोड़ रहे थे।
श्री नौएटो ने कहा कि अधिकारी लापता लोगों का पता लगाने के लिए मोजाम्बिक द्वीप और मोसुरिल जिले में लुंगो प्रशासनिक चौकी के बीच पानी में तलाश जारी रखे हुए हैं।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मोज़ाम्बिक में जहाज दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हुई


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

