यांगून, 15 जुलाई (कड़वा सत्य) पूर्वी म्यांमार के शान प्रांत में दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना शान राज्य के केंगतुंग टाउन में आज स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि यह टक्कर 12-पहिया वाहन और एक कार के बीच हुई। उन्होंने कहा कि कार में सवार चार व्यक्ति और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 12 पहिया वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे उसके अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का समय नहीं मिला। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग और अन्य बचाव संगठनों के सदस्यों ने बचाव अभियान में पीड़ित लोगों को वाहनों से बाहर निकाला।
,
कड़वा सत्य
म्यांमार में सड़क दुर्घटना में छह की मौत, दो घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

