मास्को, 06 जून (कड़वा सत्य) रूस के केमेरोवो में दो ट् ों की टक्कर के कारण लगभग 30 लोग घायल हुए हैं।
रूसी जांच समिति की क्षेत्रीय शाखा के प्रेस कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि यात्रियों को ले जा रहे दो ट् ों की टक्कर की रिपोर्ट गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे मिली।
कार्यालय ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारण लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।" कार्यालय ने कहा कि यातायात सुरक्षा में आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है।
कार्यालय ने कहा कि जांचकर्ताओं का एक समूह घटना की परिस्थितियों का पता लगाने और तत्काल कार्रवाई करने के लिए घटनास्थल पर गया है।
संतोष
कड़वा सत्य
रूस के केमेरोवो में सड़क हादसा, 30 लोग घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

