हनोई, 03 अप्रैल (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) वियतनाम के उत्तरी प्रांत क्वांग निन्ह में मीथेन गैस की आग में बुधवार को चार कोयला खनिकों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए। वियतनाम की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
दुर्घटना उस समय हुयी जब कैम फा शहर में 23 वर्ग मीटर में फैली खदान में कथित तौर पर खुदाई चल रही थी।
यह खदान वियतनाम नेशनल कोल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज ग्रुप की थोंग न्हाट कोयला खदान कंपनी के तहत संचालित होती है।
सात घायल श्रमिकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
वियतनाम के उत्तरी प्रांत में कोयला खदान में आग लगने से 4 की मौत, 7 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

