नयी दिल्ली, 06 जुलाई (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन के नये विदेश मंत्री डेविड लैमी से दूरभाष पर बातचीत की और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वह ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ शीघ्र व्यक्तिगत बैठक के लिए उत्सुक हैं। ब्रिटेन नव निर्वाचित विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात करके खुशी हुई। हमने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। शीघ्र व्यक्तिगत बैठक की प्रतीक्षारत हैं।”
जयशंकर ने ब्रिटेन के नये विदेश मंत्री डेविड लैमी से की बातचीत

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से प्रदेश के हर ज़िले के परिवारों को मिला लाभ; 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का कैशलेस उपचार मिला

बिहार: रोहतास में फायरिंग के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; गांव छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

